Thursday, October 15, 2009

glucose biscuit ke laddu





Ingredients:
1 Tin Milkmaid condensed milk
500 gms. Glucose biscuit
1 cup Mixed dry fruits
1/4 cup Coconut Powder
1 TBS Cardamom powder


METHOD:

1. Make powder of glucose biscuits in the mixer. Put them in a big bowl.
2.Add coconut powder (keep 2 TBS of c. powder aside), cardamom powder and dry fruits. Mix with light hands.
3.Now add condensed milk into it make a smooth dough.
4.Now make small round balls and roll them in the remained coconut powder and place them in a plate keep them in the refrigerator for half an hour. Now your ladoos are ready.

Tips:-

You can use any other sweet biscuits in place of glucose biscuits.
You can also use coconut powder in place of biscuits.
You can keep them in the fridge for a week.

Friday, October 9, 2009

kathal ki sabzi

कटहल की सब्जी (Kathal Recipe - Jackfruit fry)
Kathal Recipe - Jackfruit fry
क्या आप कटहल (Jackfruit ) की सब्ज़ी पसंद करते हैं? मुझे कटहल की सब्जी बहुत अच्छी लगती है, लेकिन कटहल को काटने में ही थोड़ी दिक्कत होती है पर इसे बनाना बड़ा आसान है. आईये आज हम कटहल की सब्ज़ी (katahal ki Sabzi) बनायें
आवश्यक सामग्री
कटहल --------- 250 ग्राम
तेल -------- 2 टेबिल स्पून
हींग -------- 1-2 पिंच
जीरा -------- एक चौथाई छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर -------- एक चौथाई छोटी चम्मच
धनियां पाउडर -------- एक छोटी चम्मच
हरी मिर्च -------- 2 ( बारीक कटी हुई )
अदरक -------- 1इंच लम्बा टुकड़ा ( बारीक कटा हुआ )
लाल मिर्च -------- एक चौथाई छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर -------- एक चौथाई छोटी चम्मच
नमक -------- स्वादानुसार
गरम मसाला -------- एक चौथाई छोटी चम्मच
हरा धनियां -------- एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधिकटहल बाजार से लाते समय सब्जी वाले से उसका मोटा छिलका अवश्य उतरवा लीजिये. कटहल को काटने से पहले अपने हाथों पर थोड़ा सा तेल लगा लीजिये. कटहल को धो कर बारीक काट लीजिये. अगर कटहल में पके हुये बीज हैं, तो बीजों का छिलका छीलकर उन्हैं भी काट लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दें. जीरा भूनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और कतरे हरी मिर्च, अदरक डाल दीजिये. मसाले को चमचे से चलायें और अब इस मसाले में कटहल, नमक, लाल मिर्च डाल कर कटहल को चमचे से चला चला कर 2-3 मिनिट तक भूनिये. 2-3 टेबिल स्पून पानी डाल कर सब्जी को ढक कर धीमी गैस पर पकने दें.
7-8 मिनिट बाद सब्जी को खोल कर देखें और चमचे से चलादें, अगर आप महसूस करें कि सब्जी में पानी कम हो रहा है, तो 1 टेबिल स्पून पानी डाल दें और ढक कर धीमी गैस पर 5 - 6 मिनिट तक पकाने दें. अब सब्जी को खोलकर देखें कटहल के टुकड़े नरम हो गये हैं. सब्जी में अमचूर पाउडर और गरम मसाला डाल कर अच्छी तरह मिला दें. आपकी कटहल की सब्जी तैयार है .
कटहल की सब्जी (Jackfruit fry) को बाउल में निकाल लीजिये और हरा धनियां ऊपर से डालकर सजायें. गरमा गरम कटहल की सब्जी परांठे, चपाती या नान के साथ परोसिये और खाइये.